whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161785 readers visited
Loading...

Advertisement

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर गढ़वा में निकला विजय जुलूस

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-25, 08:38 AM visibility 552
Share



दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर गढ़वा में निकला विजय जुलूस
भाजपा का विजय जुलूस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न गढ़वा नगर मंडल में भी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया, जो काली मंदिर से रंका मोड़ तक ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजता रहा।

दिल्लीवासियों ने मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा

एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपायी 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है, जिसका परिणाम दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर दिखा दिया।

Advertisement

नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने से वहां के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को कभी नहीं तोड़ती और अपने वादों को पूरी तरह निभाती है।

जश्न में शामिल प्रमुख नेता

विजय जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, गढ़वा पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे, मनीष गुप्ता, रविंदर जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, शिवनारायण चंद्रा, लखन गुप्ता, टीनकू गुप्ता, धनंजय गोंड और कई अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Advertisement

दिल्लीवासियों को बधाई

जुलूस के दौरान नेताओं ने दिल्ली की जनता को बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास बताया। गढ़वा के कार्यकर्ताओं ने भी इसे भाजपा की नीतियों की बड़ी जीत बताया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play