whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472343
Loading...


प्रखंड संसाधन केंद्र में कुकिंग कंपटीशन का आयोजन, गुणवत्तापूर्ण भोजन पर फोकस

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 09:42 PM visibility 474
Share



प्रखंड संसाधन केंद्र में कुकिंग कंपटीशन का आयोजन, गुणवत्तापूर्ण भोजन पर फोकस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका : प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका में पी.एम. पोषण मध्याह्न भोजन योजना के तहत कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के रसोईया सह सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य रसोईया सह सहायिकाओं को सीमित साधनों में पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, बच्चों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री और मोटे अनाज (Millets) का उपयोग कर पौष्टिक आहार देने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना था।

झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मेनू के आधार पर तैयार भोजन को स्टॉल पर प्रदर्शित किया गया।

निर्णायक मंडली में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, बाल संसद के प्रधानमंत्री, स्वच्छता मंत्री, पोषण मंत्री और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शामिल थे।

प्रथम स्थान: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाहाहारा रंका

द्वितीय स्थान: राजकीय बुनियादी विद्यालय रंका

तृतीय स्थान: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लरकोरिया

प्रतियोगिता में भोजन बनाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने और रसोईया सह सहायिकाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही, समुदाय की सहभागिता और बच्चों के लिए पौष्टिक आहार की तैयारी को लेकर जागरूकता फैलाई गई।

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर अभय कुमार, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, एमडीएम अनुश्रवण सहायक विनोद कुमार ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर शशि कुमार ठाकुर और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play