whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053657 readers visited
Loading...


सड़क निर्माण में लापरवाही, नाली के पानी से भरा सड़क बना राहगीरों के लिए मुसीबत

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 09:37 PM visibility 582
Share



सड़क निर्माण में लापरवाही, नाली के पानी से भरा सड़क बना राहगीरों के लिए मुसीबत
निर्माणाधीन सड़क का हाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-चिनिया मुख्य सड़क पर चिनिया मोड़ से जुटी मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही ने आम जनता के लिए भारी परेशानियां खड़ी कर दी हैं। सड़क को काटकर गहरे गड्ढों का रूप दे दिया गया है, जिसमें नाली का पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति तब और खराब हो गई जब चर्चित शांति निवास स्कूल और उसके पास के संत पॉल एकेडमी के पास सड़क पूरी तरह से काट दी गई। गड्ढों और पानी से भरे रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे इस गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले नाली को ठीक किया जाना चाहिए था, लेकिन यहां तो उल्टा नाली को तोड़कर सड़क को गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है। नाले का पानी अब सड़क पर बह रहा है, जिससे पैदल चलने वाले और वाहनों से गुजरने वालों को कीचड़ में फंसने का डर हर समय बना रहता है।

स्थानीय निवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण यह समस्या पैदा हुई है। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण कार्य आरसीडी (ग्रामीण कार्य विभाग) द्वारा करवाया जा रहा है। लोग विभाग से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द नाली और सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए ताकि स्थिति सामान्य हो सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play