whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161814 readers visited
Loading...

Advertisement

जिला परिषद अध्यक्ष गढ़वा की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 09:12 PM visibility 482
Share



जिला परिषद अध्यक्ष गढ़वा की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक संपन्न
जिला परिषद अध्यक्ष व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



● जिला परिषद सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु उठाये गयें मामले

● जनहित में समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु दिए गए आवश्यक निदेश

दिनांक 5 फरवरी 2025 को जिला परिषद की मासिक बैठक जिला परिषद के अध्यक्ष शांति देवी के अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय के सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष, जिला परिषद, गढ़वा शांति देवी एवं उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, जिसमें पूर्व की कार्यवाही का विभागवार अनुपालन की समीक्षा प्रारम्भ किया गया।

Advertisement

सर्वप्रथम विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान प्रखंड प्रमुख गढ़वा द्वारा ग्राम पंचायत नवादा के सुखवाना में ट्रांसफार्मर खराब होने की की गई शिकायत की समीक्षा की गई जिसमें कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा द्वारा बताया गया कि उक्त शिकायत का निराकरण कर दिया गया है तथा वर्तमान समय में उक्त पंचायत अंतर्गत कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब नहीं है तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।

इसी प्रकार प्रखंड प्रमुख डंडा, जिला परिषद सदस्य मेराल (उतरी)एवं जिला परिषद सदस्य चिनिया द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कुछ ग्रामों/टोलों में बिजली के पोल, तार एवं लाइट आदि सुचारू रूप से बहाल करने की बात कही गई थी, जिसके अनुपालन में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा द्वारा बताया गया कि छूटे हुए ग्राम, मोहल्ले में तार एवं पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें कहा गया कि गढ़वा जिला के 20 प्रखंडों के 360 ग्रामों के 805 टोला का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कुल 14128 घर में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की योजना है।

सदन के माध्यम से जिला परिषद सदस्यों ने जिले में हो रहे बालू उठाव के संबंध में शिकायत की तथा विभिन्न स्तर से बालू उठाव में अनियमितता बरते जाने ने की बात कही। साथ ही सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बालू की कमी के कारण आ रहे कठिनाई के बारे में बताया तथा बालू की उपलब्धता पसुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में जानकारी दी गई कि बालू की उपलब्धता हेतु जिला अंतर्गत कटेगरी- 1 के 20 बालू घाट संचालित हैं जिसका ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा ₹100 प्रति ट्रैक्टर के चालान द्वारा बालू उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत चलाए जा रहे सर्वजन पेंशन योजना के मामले भी उठाए गए जिसमें जिला परिषद सदस्य खरौंधी एवं केतार द्वारा बताया गया कि तकरीबन 153 लाभुकों का स्वीकृति मिल जाने के बावजूद भी पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा उक्त सभी लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई ताकि सभी का भुगतान ससमय सुनिश्चित किया जा सके।

शिक्षा विभाग के तहत प्रखंड बिशनपुरा, गढ़वा, सगमा, धुरकी, मंझीआंव समेत अन्य प्रखंडों के स्कूलों एवं कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें पेयजल, शौचालय, स्कूल की चारदिवारी, जर्जर भवनों की मरम्मती, पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैय्या कराने की मांग की गई।

Advertisement
साथ ही वैसे शिक्षकगण जिनका आवास स्कूल वाले पंचायत में ही है उनका स्थानांतरण अन्यत्र करने की भी बात कही गई।

उक्त सभी समस्याओं का विधिवत समाधान करने हेतु आश्वासन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता के तहत विभिन्न प्रखंडों में लगाए गए जलमीनार एवं चापानलों के खराब होने की बात से अवगत कराई गई तथा गर्मी के मौसम आने से पूर्व ससमय ठीक कराने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, भूमि संरक्षण, पशुपालन, मत्स्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, कल्याण समेत अन्य विभागों द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया गया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने में सहयोग करने हेतु अपील की गई।

Advertisement
भवन प्रमंडल विभाग एवं आरईओ द्वारा जिला अंतर्गत कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य यथा- गो-डाउन, स्कूल, वॉच व्यू पॉइंट, हेल्थ सेंटर समेत अन्य परियोजनाओं के बारे में बताई गई।

जिला परिषद सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कराये जा रहे योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर न होकर सिर्फ कागजों में रह गया है तथा फर्जी निकासी की जा रही है। उक्त मामले के गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उक्त शिकायतों का जांच करने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई।

जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी द्वारा डाक बंगला भवन और नगर परिषद गढ़वा मे स्थित पार्क को जिला परिषद गढ़वा को हैंड ओवर करने की मांग की गई।

Advertisement
साथ ही जिन कार्यालय में तीन या तीन वर्षों से अधिक समय तक जो भी कर्मचारी व पदाधिकारी पदस्थापित या प्रतिनियुक्त हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से जनहित में स्थानांतरित करने की मांग की गई।

आज के जिला परिषद के उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों व सदस्यगणों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा सत्यनारायण यादव, गढ़वा जिले के विभिन्न जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखंड प्रमुख, जिला स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कर्मचारी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play