whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924264
Loading...


झारखंड की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे सरुअत गांव में 2 साल बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों में जश्न का माहौल

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 08:50 PM visibility 632
Share



झारखंड की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे सरुअत गांव में 2 साल बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों में जश्न का माहौल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बड़गड़(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती और झारखंड की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी पर स्थित सरुअत गांव में दो वर्षों बाद बिजली की रोशनी लौट आई है। बीते एक सप्ताह से गांव में बल्ब जलने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव में त्योहार जैसा माहौल है, और लोग इसे एक लंबे समय से अधूरे ख्वाब के पूरा होने जैसा मान रहे हैं।

ग्रामीणों ने जताई खुशी, सरकार को कहा धन्यवाद

ग्रामीण पोकली देवी, सिकंदर कोरवा, रामसुंदर कोरवा, विदेशी देवी, कुंती देवी, इकबाल यादव, भजनलाल यादव, लालमुनी यादव, छोटेलाल यादव, सज्जन यादव समेत अन्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिजली का पहुंचना उनकी पीढ़ियों का सपना था।

उन्होंने कहा, "हमारी कई पीढ़ियां ढिबरी युग में ही गुजर गईं। यह सोच पाना भी मुश्किल था कि सरुअत जैसे ऊंचे और दुर्गम इलाके में बिजली कभी पहुंच सकेगी।"

ग्रामीणों ने बताया कि 2019 में बिजली गांव तक पहुंच गई थी, लेकिन घने जंगल और ऊंची पहाड़ी के कारण तार और पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब, बिजली पहुंचने से बच्चे बल्ब की रोशनी में पढ़ाई कर सकेंगे और सिंचाई के कार्यों में भी मदद मिलेगी।

चुनौतियों के बावजूद मुमकिन हुआ बिजली का सपना

सरुअत गांव तक बिजली पहुंचाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। पहाड़ी की चोटी तक बिजली के खंभे और तार पहुंचाना लगभग असंभव माना जा रहा था। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग और संवेदक मुरलीधर पांडेय की इच्छाशक्ति ने इसे मुमकिन कर दिखाया।

पहाड़ी की कठिन चढ़ाई में बिजली का सामान पहुंचाना काबिल-ए-तारीफ है।

विभागीय पदाधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

सरुअत गांव तक बिजली पहुंचाने में बिजली विभाग के पदाधिकारियों की भी अहम भूमिका रही। एससी असगर अली, ईई महेश्वर कुमार, एसडीओ पप्पू कुमार, जेई दीपक कुमार और संवेदक मुरलीधर पांडेय के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया।

सरुअत गांव में बिजली आने के बाद वहां के निवासियों में नया जोश और उमंग देखा जा रहा है। ग्रामीण इसे एक नई शुरुआत और बेहतर भविष्य की उम्मीद मान रहे हैं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play