whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24343246
Loading...


बड़गड़ में मंडल कार्यशाला का आयोजन, शक्ति केंद्र संयोजकों का हुआ चयन

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 08:41 PM visibility 356
Share



बड़गड़ में मंडल कार्यशाला का आयोजन, शक्ति केंद्र संयोजकों का हुआ चयन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : बड़गड़ प्रखंड अंतर्गत परसवार स्थित शिव चबूतरा के पास गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मंडल प्रभारी रूप निरंजन सिन्हा और परशुराम सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रखंड के सभी पंचायतों में शक्ति केंद्र स्थापित किए गए।

कार्यशाला के दौरान बड़गड़ पंचायत में संयोजक के रूप में रामचंद्र सिंह और सह-संयोजक रमेश प्रसाद को चुना गया। इसी प्रकार, परसवार पंचायत में संयोजक आनंद प्रसाद सोनी और सह-संयोजक रविशंकर पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। टेहरी पंचायत में संयोजक रामानंद यादव और सह-संयोजक चंद्रेश प्रसाद बनाए गए।

वहीं, मदगड़ी पंचायत में संयोजक अमित गुप्ता और सह-संयोजक अमित सिंह चुने गए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रूप निरंजन सिन्हा ने नव-चयनित शक्ति केंद्र सदस्यों को भाजपा की नीतियों और दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आप सभी को बड़ी जिम्मेदारी दी है, और प्रखंड के 22 बूथों पर भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी संयोजकों और सह-संयोजकों को बूथ सदस्यों को सक्रिय करना होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, महिला मंडल अध्यक्ष सुनिता देवी, रामसेवक रजक, सूरज प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

#2
तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

#3
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM

#4
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM

#5
एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 07:11 PM


Latest News

बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

पर्यावरण दिवस पर भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:38 PM

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:49 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:45 PM

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:39 PM

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:22 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:13 PM

गढ़वा में पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, विकास को लेकर मिले निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:05 PM

गढ़वा जिले के लिए अरविंद पटवा बने श्रम एवं कौशल विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 10:21 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play