whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161800 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भाजपा संगठन पर्व: पिंडरा में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, आंतरिक लोकतंत्र पर जोर

location_on गढ़वा access_time 04-Feb-25, 10:30 PM visibility 404
Share



भाजपा संगठन पर्व: पिंडरा में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, आंतरिक लोकतंत्र पर जोर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के पिंडरा स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

सदस्यता अभियान लक्ष्य पूरा, चुनाव प्रक्रिया पर फोकस

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि गढ़वा जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन चुनाव में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

आंतरिक लोकतंत्र की मिसाल है भाजपा

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वा जिला पर्यवेक्षक दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

Advertisement
यह एकमात्र ऐसा दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र को प्राथमिकता दी जाती है। इस बार बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल और जिलाध्यक्ष तक का चयन चुनाव प्रक्रिया से होगा।"

मंडल स्तर पर कार्यशालाओं की घोषणा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पांच से सात फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें बुथ और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।

कार्यकर्ताओं के बल पर बना सबसे बड़ा दल

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा, "भाजपा ही एक ऐसा दल है, जहां चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाते हैं।

Advertisement
पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मतदान करके अपनी सहमति देंगे।"

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, मधुलता कुमारी, राजीव रंजन तिवारी, रितेश चौबे, ब्रजेश उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने दिया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play