केतार : पिछले दिनों केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव को एसीबी की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया था, लिहाजा इसके पश्चात बलिगढ़ पंचायत के मुखिया का प्रभार पंचायत की उप मुखिया चंपा देवी को दिया गया है। बलिगढ़ पंचायत की खोंहर ग्राम निवासी उप मुखिया चंपा देवी ने मुखिया का पदभार ग्रहण कर लिया है।