whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931702
Loading...


भारत ने ही संपूर्ण विश्व को सभ्यता और संस्कृति का पाठ सबसे पहले पढ़ाया : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'

location_on गढ़वा access_time 28-Jan-25, 10:22 PM visibility 502
Share



भारत ने ही संपूर्ण विश्व को सभ्यता और संस्कृति का पाठ सबसे पहले पढ़ाया : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'
प्रांत मंत्री,जिलाध्यक्ष व जिला इकाई के नाट्य विधा संयोजक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई द्वारा भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में किया गया।

              सर्वप्रथम उपस्थित जनों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।

             इस अवसर पर बोलते हुए संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व को पोषित करने के साथ-साथ विश्व मार्गदर्शित करने की भी क्षमता रखती है। ऐसी स्थिति में हमें गर्व होता है कि हम इस पवित्र भारतवर्ष की धरा पर जन्म लिए हैं।

विश्व का एकमात्र विश्वगुरु अपना राष्ट्र भारतवर्ष है। इसी ने संपूर्ण विश्व को सभ्यता और संस्कृति का पाठ सबसे पहले पढ़ाया। ऐसी महान धरा की संतति होने के कारण हम सब का यह दायित्व बनता है कि हमें अपने विचार और कर्म के माध्यम से सदैव भारत माता को परम वैभवशालिनी बनाने में योगदान देना चाहिए। 

गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि संस्कार भारती का भारत माता पूजनोत्सव जब भी आता है तो हमें अपने राष्ट्र को स्वतंत्र करने में अपनी आहुति देने वाले समस्त बलिदानियों को याद दिला जाता है। उन हुतात्माओं के प्रति हमें अपनी श्रद्धा निवेदित करनी चाहिए। 

गढ़वा जिला इकाई के नाट्य विधा संयोजक जेपी रमण ने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि अपने राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

 

धन्यवाद ज्ञापन गढ़वा जिला इकाई के मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा ने किया। 

भारत माता की आरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play