गढ़वा : आज गढ़वा में 71 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1795 हो गई है। आज 54 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ 1633 लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। गढ़वा जिले में नौ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। अभी वर्तमान में 153 एक्टिव मामले हैं। जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर एनके रजक ने कहा कि गढ़वा में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है।