गढ़वा : गढ़वा माझियाँव सड़क पर दलेली के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ निवासी रघुनाथ मिश्रा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथ मिश्रा गोसांग मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। झंडा फहराने के बाद वे घर लौट रहे थे, तभी दलेली के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।