whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924204
Loading...


गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, पराक्रम दिवस के रूप में किया याद

location_on गढ़वा access_time 23-Jan-25, 07:02 PM visibility 392
Share



गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, पराक्रम दिवस के रूप में किया याद
जयंती के अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजादी के महानायक थे। उन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर देश के युवाओं को संगठित किया।

रितेश चौबे ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना पूरा जीवन देश को गुलामी से मुक्त कराने में समर्पित किया। अंग्रेजों ने उन्हें नजरबंद कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की, लेकिन बोस उनके दमनकारी नीतियों से विचलित नहीं हुए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 जनवरी 2021 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "पराक्रम दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा को भी उल्लेखित किया। तब से यह दिन पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सकल कोरवा, संजय तिवारी, बंधु राम, रिंकू तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, उज्जवल पांडेय, गुड्डू तिवारी, लव ठाकुर, श्याम पासवान, अंबिका राम, मुकेश तिवारी समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play