गढ़वा : सदर प्रखंड के गिजना गांव स्थित श्री बाबा खोनहार नाथ मठ धार्मिक न्यास खोंनहर में रविवार को 14 जोड़ें दूल्हा दुल्हन 7 फेरे ले कर शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे के हो गए। सभी जोड़े काफी खुश नजर आ रहे थे।मंदिर का कैम्पस बड़ा होने के कारण अलग अलग लोग बैठे थे। ताकि सोशल डिस्टेंसिनग का पालन हो सके। कुछ लोग मास्क तो कुछ लोग मुह पर गमछा बंधे नजर आए। लेकिन14 शादियां एक जगह होने से काफी संख्या में भीड़ देखने को मिला। चारो तरफ विवाह का नजारा देखने को मिल रहा था। कहीं लोग नाचते नजर आए, तो कुछ महिलाएं विवाह गीत गाने में मशगूल थी। चारो तरफ सैकड़ो गाड़ियां लगी थी। एक ही दिन में तिलक से लेकर मंडवा और विवाह तक कार्यक्रम होने के कारण लोग काफी व्यस्त नजर आए।
ये दूल्हा-दुल्हन हुये एक दूजे के
रविरंजन पांडेय संग पूजा कुमारी, अनिल चौधरी संग प्रतिमा कुमारी, सुनील चौधरी संग दुर्गा कुमारी, छोटू कुमार संग रूप कुमारी, ओमप्रकाश संग आशा कुमारी, बचन कुमार संग बबिता कुमारी, राम रूप कुमार संग कमला कुमारी, बबलू पटेल संग नेहा कुमारी, हरिशंकर दुबे संग पायल कुमारी, राजू चन्द्रवंशी संग अंजू कुमारी तथा राजेश कुमार संग कोमल कुमारी एक दूजे के हुये।
धार्मिक न्यास कमेटी रहा सक्रिय
बाबा खोंहर नाथ परिसर में इतनी शादियां एक साथ धूम धाम से सम्पन्न हो रही है, तो इसका पूरा श्रेय कमेटी का है। कमेटी के कई पदाधिकारी लोगों को सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने की सलाह दे रहे थे, तो कई विधि व्यवस्था करने में सक्रिय दिखे।
ताकि किसी को असुविधा नहीं हो।
कमेटी के अध्यक्ष सिदेश्वर उपाध्याय, सचिव चंद्रिका तिवारी, कोषाध्यक्ष रामजी तिवारी, रामश्रीख चंद्रा, सुभाष दुबे, लाला मांझी, जवाहर चौधरी, गोरख तिवारी, सत्येन्द्र दुबे, विजय तिवारी आदि का योगदान काफी सराहनीय रहा।