गढ़वा :
पंचकूला में गढ़वा की बेटियां लगाएंगी चौके-छक्के
बालिका उच्च विद्यालय, गढ़वा की कक्षा 10 की छात्रा संभावी कुमारी और एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, गढ़वा की कक्षा 11 की छात्रा सुहाना पांडेय ने राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
सुहाना पाण्डेय
संभावी कुमारी बिशुनपुर मुहल्ले के सरोज चौधरी की पुत्री हैं, जबकि सुहाना पांडेय पिपराकला निवासी अजीत कुमार पांडेय की पुत्री हैं। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
संभावी कुमारी
गढ़वा जिले में हर्ष का माहौल
दोनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे गढ़वा जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय कुमार सिंह ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में ये शामिल
गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष सुबोध वर्मा, सचिदानंद धर दुबे, अनिल सिंह, अनूप तिवारी, सियाराम शरण वर्मा, दीपक सिन्हा, पंकज चौधरी, कमलेश सिन्हा, मुकेश गुप्ता, जुनाहूदिन खां, मोहित कुमार, अमलेश कुमार सिन्हा, रामलखन प्रसाद, बिनोद बिहारी सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, महेंद्र दास, संजय कुमार, अनिल कुमार झा, रोहन तिवारी, अनुज कुमार चौधरी, सुशील गिरी, सुनील कुमार और नवनीत कुमार ने दोनों बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं।