सगमा : सगमा प्रखंड: सगमा प्रखंड के पुतूर गांव निवासी 40 वर्षीय होमगार्ड जवान मनोज बैठा की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उनकी असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मनोज बैठा रामगढ़ जिले के पतरातू में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे और एक सप्ताह पहले अपने गांव लौटे थे। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें गढ़वा के सदर अस्पताल ले जाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया। रांची के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात 1 बजे उनका निधन हो गया।
रविवार सुबह शव गांव लाया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने मनोज बैठा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मुखिया पति हनुमंत यादव ने कहा, "मनोज बैठा की कमी को पूरा करना संभव नहीं है। पूरा गांव इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।"
मनोज बैठा का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी स्मृति गांव के लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।