whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473880
Loading...


गढ़वा में भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, बाबूलाल मरांडी ने की कार्यकर्ताओं की सराहना

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-25, 07:04 PM visibility 533
Share



गढ़वा में भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, बाबूलाल मरांडी ने की कार्यकर्ताओं की सराहना
भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करते झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, और भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने बाबूलाल मरांडी का चांदी का मुकुट पहनाकर, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा:“भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

यह कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। कार्यकर्ता हर परिस्थिति में पार्टी के लिए मेहनत करते हैं, जो भाजपा की ताकत है। अब यह कार्यालय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा:“भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से यह भव्य कार्यालय बन पाया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो हर मौसम में तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह कार्यालय उनके परिश्रम का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा:“भाजपा कार्यालय का होना ऐतिहासिक और सौभाग्य का क्षण है। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

यह कार्यालय संगठन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।”

कार्यक्रम में पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष किसलय तिवारी, विकास प्रीतम, राजीव रंजन तिवारी, और सैकड़ों अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने दिया। उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था, जो भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रमाण है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play