whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166906 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा उपायुक्त ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में की सख्त कार्रवाई

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-25, 06:37 PM visibility 689
Share



गढ़वा उपायुक्त ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में की सख्त कार्रवाई
उपायुक्त शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



 

मामला मझिआँव के रामपुर पैक्स, एवं खरौंधी प्रखण्ड में अबुआ आवास तथा मंईयां सम्मान योजना से है संबंधित

रामपुर पैक्स में धान क्रय में गड़बड़ी, अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज

योजना के कार्यान्वयन में गड़बड़ी करनेवाले पर होगी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त

गढ़वा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने तीन अलग-अलग मामलों में कड़ी कार्यवाई की है। जिसमें उन्हें मझिआँव प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर पैक्स में धान क्रय के दौरान कालाबाजारी संबंधी भारी अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत के आलोक में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से जाँच करायी गई।

Advertisement
जाँच प्रतिवेदन में पाया गया कि धान अधिप्राप्ति विपणण मौसम 2024-25 अंतर्गत उपार्जन पोर्टल में प्रदर्शित 5375 क्वींटल के विरूद्ध उनके गोदाम में मात्र 2693 क्वींटल धान पाया गया। निरीक्षण के समय लगभग 2300 क्वींटल धान गोदाम में नहीं पाया गया। 

भारी अनियमितता के लिए रामपुर पैक्स के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई, अध्यक्ष द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकार्य योग्य नहीं था जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि अनियमितता के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा के माध्यम से श्री रवीन्द्र सिंह, अध्यक्ष, रामपुर पैक्स, प्रखण्ड-मझिआँव, जिला-गढ़वा के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत् मझिआँव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है।

Advertisement

उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकार द्वारा जारी निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनियमितता प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अबुआ आवास में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों पर हुई कठोर कार्रवाई

खरौंधी पंचायत में अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास दिए जाने का है मामला

मुखिया एवं पंचायत सेवक निलंबित बीडीओ, कोर्डिनेटर से कारण पृच्छा

वहीं दूसरे मामलें में खरौंधी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत, खरौंधी में अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दिए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच में पाया गया है कि खरौंधी पंचायत में कुल 09 अयोग्य लाभुकों को आवास की स्वीकृति कराया गया है, जिसमें 07 लाभुकों के खातें में प्रथम किस्त की राशि भी विमुक्त किया गया है।

Advertisement
जाँच का पता चलने के बाद शेष 02 लाभुकों के खाता में राशि अंतरित नहीं की गई है। निदेश देने के बाद सभी 07 लाभुकों से खाता में राशि वापस लिया गया है। जाँचोपरांत यह स्पष्ट हो गया कि लाभुकों का ग्राम सभा से चयन, निबंधन एवं जियोटैग में लापरवाही एवं अनियमितता बरती गई है।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा इस मामले में सभी संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जसमें (1) श्री शशि कुमार, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत खरौंधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। (2) खरौंधी पंचायत की मुखिया श्रीमती मंजु देवी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को कर दिया गया जबकि (3) श्री रविरंजन प्रखण्ड समन्वयक एवं श्री रवीन्द्र कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, खरौन्धी द्वारा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण पृच्छा किया गया है, साथ ही चेतावनी दिया गया कि यदि अगली बार लापरवाही परिलक्षित होती है तो आपलोग की जबाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि आवास विहीन लोगों को अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाना है। आवास का लाभ योग्य लाभुकों को ही दिया जाए, किसी भी परिस्थिति में अयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ लिए जाने का मामला संज्ञान में आएगा तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना में जालसाजी करने वाले पर हुई कठोर कार्रवाई

CSC संचालक द्वारा योग्य लाभुकों को पैसा वापस किया गया

वहीं तीसरा मामलें में खरौंधी प्रखण्ड के कुपा पंचायत के CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारयण गुप्ता एवं अजित प्रजापति द्वारा गलत मंशा से जान बुझकर मइंयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों के खाता संख्या एवं IFSC CODE के स्थान पर अपने सगे संबंधी/रिश्तेदार का खाता संख्या एवं IFSC CODE पोर्टल पर प्रविष्टि करने का मामला प्रकाश में आया था।

Advertisement
मामला संज्ञान में आने के बाद अंचल अधिकारी, खरौंधी से जाँच करायी गयी। जाँच के क्रम में शिकायत सही पाया गया, प्रतिवेदित किया गया है कि CSC संचालकों द्वारा इन्ट्री के समय लाभुक के खाता के स्थान पर अपना या अपने सगे संबंधी का खाता डाल दिया गया है जिससे राशि लाभुक के खाता में नहीं जाकर इनके या इनके सगे लोगों के खाता में जा रहा था। जाँच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम कूपा के 07 लाभुकों का राशि CSC संचालक नवनीत पटेल के पत्नी रेशमी देवी के खाता में अंतरित हुआ है। 05 लाभुको का पैसा CSC संचालक सत्यनारायण गुप्ता के अपने खाता में तथा 09 लाभुकों का राशि CSC संचालक अजीत प्रजापति की माता लालती देवी के खाता में गया है।

इस संबंध में सर्वप्रथम तीनो CSC ऑपरेटर द्वारा योग्य लाभुकों के खाते में बैंक के माध्यम से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित कराया गया तथा अनियमितता बरते जाने के लिए तीनों CSC संचालक (1) नवनीत कुमार पटेल (2) सत्यनारयण गुप्ता एवं (3) अजित प्रजापति का ID तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play