whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928919
Loading...


एसडीओ ने किया अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को दिया आश्वासन

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-25, 10:52 PM visibility 296
Share



एसडीओ ने किया अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को दिया आश्वासन
श्री कृष्ण अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान होगी प्राथमिकता : एसडीओ

 सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने बुधवार को अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

अध्ययनरत मिले 100 से अधिक छात्र-छात्राएं

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक अध्ययन करते हुए मिले। एसडीओ ने छात्रों की अनुशासित तरीके से पढ़ाई की सराहना की। अधिकांश छात्र-छात्राएं एसएससी, बैंकिंग और लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें व करंट अफेयर्स की पत्रिकाएं मांगी गईं

विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में अंग्रेजी माध्यम की प्रतियोगी पुस्तकों और करंट अफेयर्स की पत्रिकाओं की मांग की। एसडीओ ने शीघ्र इनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

पेयजल और साफ-सफाई की समस्याओं पर दिया ध्यान

छात्रों ने पेयजल और साफ-सफाई की समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि पेयजल की सुविधा न होने के कारण पानी घर से लाना पड़ता है और शौचालय की सफाई नियमित नहीं होती। इस पर एसडीओ ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

वाई-फाई सेवा तत्काल बहाल

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने वाई-फाई रिचार्ज न होने की शिकायत की।

एसडीओ ने तत्काल दोनों वाई-फाई रिचार्ज करवाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को हर महीने इसकी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्थानीय सहयोग से बनेगी पुस्तकालय संचालन समिति

एसडीओ ने कहा कि पुस्तकालय के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पुस्तकालय की देखरेख में सहयोग करें और जरूरतमंद छात्रों को किताबें और पत्रिकाएं दान करें।

छात्रों को दिए टिप्स, कर्मियों को दिए निर्देश

एसडीओ ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में ऑनलाइन कंटेंट प्लेटफॉर्म और शैक्षणिक वेब पोर्टल का उपयोग करने के सुझाव दिए।

पुस्तकालय कर्मियों को सुचारू संचालन और छात्रों की जरूरतों पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

जल्द बनेगी पुस्तकालय संचालन समिति

एसडीओ ने घोषणा की कि पुस्तकालय के संचालन हेतु अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से एक संचालन समिति गठित की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त से अनुमति लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।

इस दौरान अजय केसरी, मकसूद अंसारी सहित लगभग एक सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play