whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931679
Loading...


अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का असली मार्ग है : डीसी

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-25, 08:54 AM visibility 554
Share



अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का असली मार्ग है : डीसी
मंचासीन डीसी शेखर जमुआर ,एसपी दीपक कुमार पांडेय और संरक्षक अलखनाथ पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल और बाईक से दूर रखें: एसपी

 गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह 

23 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम में किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का असली मार्ग है, यदि आप में हुनर है तो आपसे कोई चूक नहीं होगी।गढ़वा जिला खेल के क्षेत्र में काफी आगे है, यहाँ के खिलाड़ी कम संसाधन में भी बेहतर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप लोग की तरह ही हमने भी खेलते हुए 25 साल तक खेला पर अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत किया और आज इस मुकाम पर हूं आप लोग भी अपने लक्ष्य को लेकर कड़ी मेहनत करें।आज भी 60 साल के उम्र में भी अपने को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम करता हूं। आप लोग भी अपने को स्वस्थ रखने के लिए मेहनत आवश्य करें।

एसपी दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए 23 बर्ष से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जीवन में अनुशासन का पालन कर ही व्यक्ति सफल और महान बनाता है। किसी भी क्षेत्र में आप सफलता चाहते हैं तो अनुशासन के साथ मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ी और अभिभावकों से कहा की आप सभी लोग ट्रैफिक नियम का पालन करें शहर में लगातार हादसे हो रहे हैं।

इसमें घायल होनेवालों में सबसे ज्यादा संख्या किशोरों की रहती है। बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वालों की संख्या ज्यादा है। आप लोग हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएं वही ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की भी अपील की।

संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने कहा कि 23 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है परंतु इस बार स्टेडियम में आयोजन होने के बाद यह लगा कि खेल पहली बार बेहतर तरीके से हुआ है |इसके लिए उन्होंने डीसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने इम्यूनिटी को बढ़ाने और अभिभावकों से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की ।

अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है और यह राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है।

सचिव आनंद सिन्हा ने प्रतियोगिता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन पूर्वक रहते हुए एक माह तक प्रतियोगिता में भाग लिया इसके लिए उन्होंने खिलाड़ी, दर्शक और सहयोगकर्ताओं को बधाई दी।

इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार पांडेय,एसडीपीओ नीरज कुमार, मुख्यालय डीएसपी चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी बृज कुमार, डॉ बृजेश पांडेय,डॉक्टर पंकज प्रभात, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह ,अमित सिंह,सिस्टर रोशना, अशोक कुमार दुबे ,जितेंद्र कुमार सिन्हा, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह , पूर्व खिलाड़ी सह राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, गजेंद्र साहू, नवल जी, कमलेश कुमार दुबे, प्रिंस सोनी, प्रदीप कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, प्रवीण जायसवाल, संदीप गुप्ता, अजीत सिन्हा, राजू सिन्हा, संजीव सिंह, मिथिलेश कुमार, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी,प्रिंस खान, मनोज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play