whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928616
Loading...


झामुमो सरकार पर भाजपा का हमला: वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन बंद करने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 15-Jan-25, 06:32 PM visibility 454
Share



झामुमो सरकार पर भाजपा का हमला: वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन बंद करने का आरोप
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार मानवता को शर्मसार कर रही है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से गरीब और जरूरतमंद जनता को मिलने वाली पेंशन पूरी तरह से बंद है, जिससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।

चौबे ने कहा कि पेंशन गरीबों के जीवन का सहारा थी, लेकिन झामुमो सरकार ने इसे बंद कर दिया है। उन्होंने सरकार को न्यूनतम 1000 रुपये की पेंशन को भी नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग की। उनका कहना है कि 1000 रुपये में दवा, राशन और अन्य जरूरतें पूरी करना संभव नहीं है।

उन्होंने झामुमो सरकार पर झूठे विकास के दावे करने और वोट की राजनीति के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये बांटने का आरोप लगाया।

चौबे ने दावा किया कि मंईया सम्मान योजना में भी भारी गड़बड़ी हो रही है, और असली जरूरतमंद लोग इससे वंचित रह रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि ठंड के मौसम में वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन के लाभार्थी अपनी आवश्यकताओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन झामुमो सरकार ने उनके लिए दरवाजे बंद कर रखे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार सभी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं देती, तो भाजपा कार्यकर्ता जनहित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, अशोक विश्वकर्मा, नवीन जायसवाल, बंधु राम समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play