whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474484
Loading...


भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र, वाहन जांच से हो रही परेशानियों पर समाधान की मांग

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-25, 08:29 PM visibility 325
Share



भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र, वाहन जांच से हो रही परेशानियों पर समाधान की मांग
भाजपा का प्रतिनिधि मंडल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गढ़वा जिला उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय एवं परिवहन पदाधिकारी को मेराल प्रखंड में वाहन जांच के दौरान हो रही समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।

विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने मांग पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया कि मेराल कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि थाना के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य चलने के कारण जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा।

गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रशासन जनहित में काम करे और जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने बाईक चेकिंग अभियान में लोगों को बेवजह परेशान करने से बचने की अपील की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि बाईक चेकिंग के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने में विफल रही है। चौबे ने कहा कि बाईक चेकिंग अभियान को जनता के लिए सुविधाजनक बनाया जाए और जुर्माने की प्रक्रिया स्थल पर ही सुनिश्चित की जाए।

मांग पत्र सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, ब्रजेश धर दुबे, उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, विकास तिवारी, खुर्शीद अंसारी, युवा नेता रोहित कुमार, वीरेंद्र चौधरी, मिथिलेश ठाकुर, रामजी कुशवाहा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने और वाहन जांच अभियान को व्यवस्थित करने की मांग की है। प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा देकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play