whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27055865
Loading...


नदी किनारे अतिक्रमण : एसडीओ ने रुकवाया निर्माण कार्य, जांच के दिए आदेश

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-25, 08:22 PM visibility 639
Share



नदी किनारे अतिक्रमण : एसडीओ ने रुकवाया निर्माण कार्य, जांच के दिए आदेश
अतिक्रमण का निरीक्षण करते एसडीओ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को कल्याणपुर पुल के पास नदी किनारे हो रहे संदिग्ध निर्माण कार्य पर एसडीओ संजय कुमार की नजर पड़ते ही उन्होंने काम रुकवा दिया। मौके पर अंचल अधिकारी और उनकी टीम को बुलाकर भूमि की प्रकृति की जांच के निर्देश दिए गए। एसडीओ ने अंचल अधिकारी को दो दिनों के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

अतिक्रमण प्रमाणित होने पर कार्रवाई के निर्देश

एसडीओ ने गढ़वा सीओ को निर्देश दिया कि यदि जांच में निर्माण कार्य को अतिक्रमण पाया जाता है तो इसे तुरंत ध्वस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को शुरुआती चरण में ही रोकना आवश्यक है, अन्यथा बाद में कार्रवाई करना कठिन हो जाता है।

अतिक्रमण 

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण रोकने के सख्त निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों और नगर निकायों को नदी, तालाब आदि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य पर विशेष नजर रखें और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।

अतिक्रमण

राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी

एसडीओ ने राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने हल्का क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और संदिग्ध निर्माण की सूचना समय पर दें।

यदि उनके कार्यकाल में अतिक्रमण की पुष्टि होती है, तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई होगी।

एसडीओ के इस सख्त रुख ने अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए अपनी मंशा साफ कर दी है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play