whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928861
Loading...


असहाय बच्चों और विधवा को न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू

location_on मेराल access_time 13-Jan-25, 07:04 PM visibility 529
Share



असहाय बच्चों और विधवा को न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल (गढ़वा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गढ़वा के आदेश पर 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत मेराल प्रखंड के ग्राम बहुरहा में दो असहाय बच्चों की सहायता की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इन बच्चों के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, और इन्हें कोई सरकारी लाभ या सहायता अब तक नहीं मिली है। न तो उनका राशन कार्ड बना है और न ही उन्हें अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन बच्चों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की पहल की जा रही है ताकि उन्हें न्याय और सहायता प्राप्त हो सके।

इसके अलावा, एक असहाय विधवा अंजली कौर, जो उड़ीसा की रहने वाली है और 9 वर्षीय बच्चे के साथ लगभग एक माह से फुटपाथ, समाहरणालय परिसर और महिला आश्रय गृह में रह रही है, को भी न्याय दिलाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

अंजली के पति की आंध्र प्रदेश में सर्कस के "मौत के कुएं" में दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई थी। सर्कस मालिक ने मुआवजे के तौर पर ₹70,000 दिए, लेकिन यह पैसा मृतक के मामा ने अपने कब्जे में ले लिया।

अंजली पिछले एक महीने से धुरकी थाना और गढ़वा के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई। मामले की जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम—कृष्णानंद दुबे, मुरली श्याम तिवारी, सुनीता पांडे और विकास गौतम—ने विधवा से संपर्क कर उसकी समस्या सुनी और आवेदन लिया। आवेदन को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को सौंपा गया है।

प्राधिकरण का प्रयास है कि इन असहायों को जल्द न्याय और सहायता प्रदान की जाए, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play