whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166935 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: गोविंद और ज्ञान निकेतन लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-25, 12:16 AM visibility 559
Share



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: गोविंद और ज्ञान निकेतन लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे
विजेता को पुरस्कृत करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में गोविंद हाई स्कूल और ज्ञान निकेतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

पहले सेमीफाइनल में गोविंद हाई स्कूल ने बीपीडीएवी को 36 रनों से हराया। गोविंद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इमरान के शानदार अर्धशतक (59 रन) और गोलू के 27 रनों की मदद से 145 रन बनाए। जवाब में बीपीडीएवी की टीम 109 रन ही बना सकी। गोविंद के आयुष ने 3 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए इमरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विजेता टीम

दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञान निकेतन ने रामा साहू को 55 रनों से हराया।

Advertisement
ज्ञान निकेतन ने शुभम (30 रन) और प्रियांशु (18 रन) के योगदान से 113 रन बनाए। रामा साहू की टीम दिव्य प्रकाश (26 रन) के प्रयासों के बावजूद लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

विवेकानंद जयंती पर युवाओं को प्रेरित किया गया

विवेकानंद जयंती मनाते अतिथि व आयोजक

मैच से पहले स्वामी विवेकानंद की जयंती मैदान में मनाई गई। सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी ने कम उम्र में अपनी पहचान बनाई और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी।

Advertisement

प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि विवेकानंद ने युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा, "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"

कार्यक्रम में गढ़वा के पूर्व खिलाड़ी दीपक, अनूप तिवारी, नवनीत शुक्ला, नितिन तिवारी, कमलेश कुमार दुबे और अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play