whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472352
Loading...


मुसहर समुदाय को मिला उपहार : एसडीओ ने बांटे 50 लोगों को गर्म कपड़े

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-25, 12:00 AM visibility 517
Share



मुसहर समुदाय को मिला उपहार : एसडीओ ने बांटे 50 लोगों को गर्म कपड़े
गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम में एसडीओ संजय कुमार, व्यवसायी कमलेश अग्रवाल , रवि केशरी व ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

जैकेट, स्वेटर और शाल पाकर मुसहर समुदाय के चेहरे खिले

गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने रविवार को मेराल प्रखंड के तीन मुसहर टोलों में पहुंचकर 50 से अधिक जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को जैकेट, स्वेटर, शाल और अन्य गर्म कपड़े भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

बच्चे को गर्म कपड़े पहनाते एसडीओ व कमलेश अग्रवाल

एसडीओ संजय कुमार ने स्थानीय व्यवसायियों के सहयोग से यह पहल की। उन्होंने 'कॉफी विद एसडीएम' कार्यक्रम के दौरान व्यवसायियों से अपील की थी कि जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े इकट्ठा कर वितरित किए जाएं।

इस अभियान के तहत 1 जनवरी को नववर्ष के अवसर पर भी गर्म कपड़े बांटे गए थे।

गर्म कपड़े पहनाते एसडीओ संजय कुमार 

रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा कमलेश प्रतिष्ठान के कमलेश अग्रवाल और राजघराना प्रतिष्ठान के रवि केसरी ने प्रायोजक की भूमिका निभाई। उन्होंने ऊनी जैकेट, स्वेटर, शाल, टोपी और ऊनी पैजामे उपलब्ध कराए। इस दौरान एसडीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एसडीओ की अपील: मकर संक्रांति पर बांटें गर्म कपड़े

संजय कुमार ने सक्षम लोगों से अपील की है कि मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों में गर्म कपड़े बांटने की मुहिम चलाएं। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में एक जरूरतमंद को गर्म कपड़े प्रदान करना बड़ा पुनीत कार्य होगा।

समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस नेक कार्य में भाग लेना चाहिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play