whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053647 readers visited
Loading...


कसौधन समाज गढ़वा की आम सभा बैठक: उमेश कश्यप तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

location_on गढ़वा access_time 12-Jan-25, 05:59 PM visibility 445
Share



कसौधन समाज गढ़वा की आम सभा बैठक: उमेश कश्यप तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
नव निर्वाचित दायित्वधारी व उपस्थित जन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कसौधन समाज गढ़वा के तत्वावधान में डॉक्टर भोला कश्यप (यूएसए) के आवास पर आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के कार्यकाल की समाप्ति पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सर्वसम्मति से गोपाल कश्यप, संतोष कश्यप, और सुरेंद्र कश्यप को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान उमेश कश्यप को तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कश्यप और संतोष कश्यप, सचिव पद पर दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कश्यप, मंत्री पद पर मनीष कश्यप और ईश्वर प्रसाद कश्यप, तथा संगठन मंत्री पद पर रविंद्र कश्यप को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के विकास और एकता को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से कार्य करने का वादा किया।

बैठक में आगामी 26 जनवरी को डॉक्टर भोला कश्यप द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम और 16 मार्च को समाज का सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई।

बैठक में डॉक्टर भोला प्रसाद कश्यप (यूएसए), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश कश्यप, संगठन मंत्री अमित कश्यप, संरक्षक पृथ्वी नाथ कश्यप, लखन कश्यप, रघुवीर कश्यप, बबलू कश्यप, हरिओम कश्यप, विजय कश्यप, और युवा टीम से मोनू कश्यप, अविषेक कश्यप, सूरज कश्यप, सत्यम कुमार सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

यह बैठक समाज के संगठन और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play