whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168583 readers visited
Loading...

Advertisement

झामुमो सरकार पर भाजपा का प्रहार: बालू समस्या से जनता त्रस्त, सरकार पर दोहरी नीति का आरोप

location_on गढ़वा access_time 12-Jan-25, 05:47 PM visibility 529
Share



झामुमो सरकार पर भाजपा का प्रहार: बालू समस्या से जनता त्रस्त, सरकार पर दोहरी नीति का आरोप
भाजपा जिला प्रवक्ता रितेश चौबे व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बालू समस्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की नीतियों के चलते जनता को घर बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल पा रहा है। यह न केवल गढ़वा जिले बल्कि पूरे झारखंड के विकास और जनभावनाओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य की अबुआ आवास योजना जैसी योजनाओं पर बालू संकट का बुरा असर पड़ रहा है, जिससे जनता परेशान हो चुकी है। बालू पर रोक लगाकर सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है।

सरकारी निर्माण कार्यों पर सवाल

चौबे ने सरकार से सवाल किया कि अगर राज्य में बालू पर रोक है, तो पुल, पुलिया और सरकारी भवन निर्माण कार्य कैसे हो रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में अवैध बालू का उपयोग हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर बालू की अनुपलब्धता में सही निर्माण कार्य नहीं हो रहा है, तो इससे जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि जब आम जनता को बालू नहीं मिल रहा है, तो सरकारी निर्माण कार्यों में बालू कहां से आ रहा है?"

जनता के साथ दोहरी नीति का आरोप

भाजपा नेता ने झामुमो सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के घर बनाने के लिए बालू उपलब्ध नहीं है, जबकि सरकारी निर्माण कार्य बिना बाधा के चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 से पहले झारखंड में बालू बिल्कुल मुफ्त मिलता था, लेकिन झामुमो सरकार के सत्ता में आने के बाद गरीब जनता बालू के लिए त्राहिमाम कर रही है।

Advertisement

सरकार से तत्काल मांग

उन्होंने मांग की कि झामुमो सरकार बालू पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाए और गरीब जनता को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराए। चौबे ने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल और झारखंड सरकार को त्राहिमाम पत्र भेजा जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें नवीन जायसवाल, ब्रजेश धर दुबे, संजय तिवारी, संजय जायसवाल, बंधु राम और अशोक विश्वकर्मा शामिल थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play