whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167315 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति पर भाजपा ने साधा निशाना

location_on गढ़वा access_time 09-Jan-25, 07:41 PM visibility 758
Share



गढ़वा सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति पर भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रीतेश चौबे व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

हेमंत सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट करने का आरोप

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़वा सदर अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

चौबे ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी चरम पर है। गांवों से इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिलते, जिससे वे निराश होकर लौटने पर मजबूर हैं। अस्पताल में किसी भी प्रकार की व्यवस्था सही ढंग से नहीं चल रही है।

रितेश चौबे ने कहा, "झामुमो सरकार दूसरी बार सत्ता में आई है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Advertisement
डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गरीब मरीजों की जान खतरे में है। सरकार विकास का झूठा प्रचार कर रही है, जबकि स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमारी की हालत में पहुंच चुकी हैं।"

भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सदर अस्पताल और जिले के अन्य अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, अविनाश पासवान, नवीन जायसवाल और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play