whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478979
Loading...


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 45 गर्भवती महिलाओं की जांच

location_on मझिआंव access_time 09-Jan-25, 06:22 PM visibility 820
Share



प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 45 गर्भवती महिलाओं की जांच
जाँच शिविर में उपस्थित चिकित्सक और गर्भवती महिलाएँ


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव :

नियमित जांच कराने वाली गर्भवती महिलाओं के बच्चे होते हैं स्वस्थ : डॉ. कुलदेव

बरडीहा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरडीहा में 45 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदेव चौधरी ने बताया कि मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है। गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा की देखभाल और नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रसव पूर्व जांच से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, कुपोषण और खून की कमी जैसी समस्याओं की पहचान कर सही समय पर उपचार किया जा सकता है।

इससे मां और बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। जांच के दौरान कुपोषण की पहचान कर महिलाओं को पोषक आहार और आवश्यक दवाइयों के संबंध में सलाह दी जाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि नियमित जांच कराने से मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आती है और बच्चे स्वस्थ जन्म लेते हैं। गर्भावस्था के 9 माह के दौरान कम से कम चार बार जांच कराना जरूरी है। इन जांचों में ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई, पेशाब में शक्कर और प्रोटीन की जांच के साथ एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और टेटनस के इंजेक्शन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएचओ वीरेंद्र कुमार, एएनएम देवंती देवी, एमपीडब्ल्यू दिलीप कुमार गुप्ता, फील्ड सुपरवाइजर राकेश कुमार, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play