whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167529 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफी विद एसडीएम : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने रखी समस्याएं, समाधान की पहल पर चर्चा

location_on गढ़वा access_time 08-Jan-25, 09:05 PM visibility 790
Share



कॉफी विद एसडीएम : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने रखी समस्याएं, समाधान की पहल पर चर्चा
कॉफी विद एसडीएम में एसडीएम संजय कुमार व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसमें गढ़वा जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो और अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

अभिभावकों की मुख्य मांगें और सुझाव

1. रक्त की उपलब्धता की प्रक्रिया का सरलीकरण:

परिजनों ने रक्तदान की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रक्त पाने के लिए कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं, जिससे बच्चों को खून मिलने में देरी होती है।

Advertisement

 

 

2. ब्लड बैंक में बेहतर सुविधा:

ब्लड बैंक काउंसलर के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आईं। परिजनों ने कहा कि काउंसलर सही जानकारी नहीं देते और अभद्र व्यवहार करते हैं। एसडीओ ने सिविल सर्जन को काउंसलर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

3. थैलेसीमिया डे केयर सेंटर और कार्ड:

बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में थैलेसीमिया डे केयर सेंटर और थैलेसीमिया कार्ड जारी करने की घोषणा की गई।

4. सूचना प्रणाली में सुधार:

रक्त की उपलब्धता की जानकारी ब्लड बैंक के बाहर सूचना पट पर ब्लड ग्रुप के अनुसार प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

अभिभावकों की पीड़ा ने किया भावुक

अभिभावकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी साझा कीं। बघमार निवासी कुलदीप पाल ने बताया कि उनकी छह संतानों का निधन थैलेसीमिया के कारण हो चुका है, और अब उनकी आखिरी बेटी भी इस बीमारी से जूझ रही है। वहीं शीला देवी ने अपने दोनों बच्चों की बीमारी और पति के शराब की लत से उत्पन्न कष्टों का जिक्र किया। इन अनुभवों ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को भावुक कर दिया।

रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं से अपील

एसडीओ ने रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से अपील की कि वे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्तदान के लिए गोद लेने के लिए आगे आएं।

Advertisement
उन्होंने गढ़वा के रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना की और उनसे इसी तरह योगदान जारी रखने की उम्मीद जताई।

"कॉफी विद एसडीएम" पहल की सराहना

कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब उनकी समस्याओं को इतनी गंभीरता से सुना गया और समाधान के लिए पहल की गई।

यह संवाद कार्यक्रम न केवल थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर करने में सफल रहा, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक समाधान की दिशा में कदम उठाने का भी आश्वासन दिया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play