whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167113 readers visited
Loading...

Advertisement

खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी समिति का धरना प्रदर्शन, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

location_on गढ़वा access_time 08-Jan-25, 08:03 PM visibility 769
Share



खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी समिति का धरना प्रदर्शन, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन में शामिल लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 

उचित कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे: संजय चौधरी

पुराना समाहरणालय गढ़वा के सामने खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बीरबंधा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। समिति ने आरोप लगाया कि जिला मत्स्य पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा बंदोबस्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं की जा रही हैं।

राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश महासचिव बसंत कुमार चौधरी ने प्रदर्शन में कहा कि खजूरी जलाशय की बंदोबस्ती प्रक्रिया में खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के साथ अन्याय किया जा रहा है। समिति ने वर्षों से बंदोबस्ती की मांग पूरी करने की कोशिश की है, लेकिन अधिकारियों के रवैये के कारण उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया।

Advertisement

समिति के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि उनकी संस्था निबंधित और सभी मानकों को पूरा करती है। इसके बावजूद जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, और सहायक निबंधक सहयोग समितियां बार-बार फाइलों में अड़चन डाल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है, जिसे पूरा करने में समिति असमर्थ है।

समिति ने उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि खजूरी जलाशय की बंदोबस्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए खजूरी जलाशय की बंदोबस्ती खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड को दी जाए, ताकि 200 से अधिक गरीब और भूमिहीन मछुआरों को रोजगार मिल सके।

Advertisement

धरना प्रदर्शन में समिति के सचिव संजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी, और अन्य सदस्य जैसे सुकुल चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सोनी देवी, कौशल्या देवी, और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे न्यायालय में गुहार लगाएंगे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play