whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167211 readers visited
Loading...

Advertisement

ज्ञान निकेतन ने शांति निवास को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

location_on गढ़वा access_time 05-Jan-25, 07:24 PM visibility 739
Share



ज्ञान निकेतन ने शांति निवास को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
विजेता टीम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

अलखनाथ पांडेय ने की खिलाड़ियों से गढ़वा की संस्कृति बनाए रखने की अपील

गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 20वें दिन सीनियर वर्ग के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा ने शांति निवास हाई स्कूल को 22 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीपी डीएवी ने आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव को चार रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहले मैच में ज्ञान निकेतन ने 7 ओवर में दिव्यांश (34 रन) और हेमंत (17 रन) की बदौलत 83 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

Advertisement
शांति निवास के आदर्श और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में शांति निवास की टीम 61 रन पर ही सिमट गई। ज्ञान निकेतन की ओर से अनुराग ने तीन और नीतीश ने दो विकेट झटके।

दूसरे मैच में बीपी डीएवी ने ऋषभ (40 रन) और सत्यम (17 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 7 ओवर में 103 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की टीम अंश (32 रन) के प्रयास के बावजूद 99 रनों पर सिमट गई। बीपी डीएवी के सत्यम और प्रत्यूष ने दो-दो विकेट लिए।

सम्मानित होते मैन ऑफ द मैच से खिलाड़ी

ज्ञान निकेतन के दिव्यांश और बीपी डीएवी के ऋषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, पूर्व खिलाड़ी विनोद कमलापुरी, और गढ़वा क्रिकेट के संस्थापक सच्चिदानंद धर दुबे ने प्रदान किया।

Advertisement

शुभारंभ समारोह के दौरान संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने और गढ़वा की सांस्कृतिक विरासत का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, "अंपायर के फैसलों का सम्मान करें और खेल भावना के साथ खेलें। गढ़वा के लोग हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।"

पुराने खिलाड़ियों ने साझा की यादें

गढ़वा क्रिकेट के संस्थापक सच्चिदानंद धर दुबे ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। विनोद कमलापुरी ने 1982 से अजीत वाडेकर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत का जिक्र करते हुए प्रतियोगिता की निरंतरता पर खुशी जताई।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति का योगदान

इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सियाराम शरण वर्मा, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने अपने योगदान से प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Advertisement
खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play