whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162871 readers visited
Loading...

Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किए

location_on गढ़वा access_time 04-Jan-25, 10:04 PM visibility 720
Share



श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किए
श्री सर्वेश्वरी समूह के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्रीसर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम – मरहटिया और प्रार्थना गृह – गुरी के संयुक्त तत्वावधान में रंका ब्लॉक के ग्राम करी बरदारी में जरूरतमंदों के बीच कंबल, टोपी, मोजे और अन्य गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में 50 कंबल, 60 टोपी, 60 महिलाओं के स्कार्फ, 120 मोजे और बच्चों के लिए 60 मोजे एवं टोपी वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की और मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया। मंगला चरण का पाठ हलकानी राम ने किया।

Advertisement

गोष्ठी में वक्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा और जीवन के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सर्वेश्वरी समूह का उद्देश्य भटके हुए लोगों को सही राह दिखाना और उन्हें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देना है।

गोष्ठी के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र सिंह ने किया। इसके बाद गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शाखा आश्रम – मरहटिया से रविन्द्र नाथ द्विवेदी, सुरेंद्र चौबे, ब्रजबिहारी प्रसाद, दिलीप चौहान, सुशीला द्विवेदी, रश्मि राय, आशा तिवारी, पुष्पा जैसवाल और रमेश राम की भागीदारी रही।

प्रार्थना गृह – गुरी से हलकानी राम, चंद्रदेव साव, ज्वाहिर साव, साहेब राम, हीरा लाल, संजीत कुमार, बिनोद राम और मिश्रा ने सहभागिता की।

Advertisement

इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों में सत्येन्द्र सिंह, शंकर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, एस. कुमार सिंह, छोटन राम, महेंद्र कुमार, कुमारी तारा सिंह और निर्मला कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

श्री सर्वेश्वरी समूह का यह आयोजन जरूरतमंदों के प्रति सेवा और समाज कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play