whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168062 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: रामा साहू और गोविंद ने जीते अपने-अपने मैच

location_on गढ़वा access_time 04-Jan-25, 09:36 PM visibility 822
Share



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: रामा साहू और गोविंद ने जीते अपने-अपने मैच
विजेता टीम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में चल रही गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 19वें दिन सीएम ऑफ एक्सीलेंस की रामा साहू की टीम ने स्कूल ब्राइट फ्यूचर को 7 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि गोविंद हाई स्कूल ने बीएनटी को 64 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहला मैच:

स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शमशाद (20) और तोशिक (19) की मदद से 100 रन बनाए। रामा साहू की टीम के कार्तिक ने 3, साकेत आकाश ने 2 और अभिनव ने 1 विकेट लिया।

101 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रामा साहू की टीम ने दिव्य प्रकाश के नाबाद अर्धशतक (61 रन) और कार्तिक के 20 रन की मदद से केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement
स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से मुबारक ने 2 विकेट लिए।

दूसरा मैच:

गोविंद हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए, जिसमें अजीत के 10 रन और अतिरिक्त 28 रनों का योगदान रहा। बीएनटी संत मैरी के अभिनव ने 3 विकेट झटके।

117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम केवल 52 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 10 रन 11वें नंबर के खिलाड़ी आदित्य ने बनाए। गोविंद हाई स्कूल के गोलू ने 4, नीतीश और आकाश ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार:

रामा साहू की टीम के दिव्य प्रकाश और गोविंद हाई स्कूल के गोलू को संयुक्त रूप से मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement
यह पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक कामाख्या नारायण सिंह, सचिव आनंद सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदान किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार दुबे ने कहा कि जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति शिक्षा के साथ खेल को भी बढ़ावा देती है। कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।

इस कार्यक्रम में सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, आकाश, धीरज, प्रबीन मिश्रा, प्रिंस खान, मनोज तिवारी, शहजाद खान, नमन आकाश कुमार, नैतिक, हेमंत, गोलू दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play