whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927703
Loading...


जवाहर नवोदय और ज्ञान निकेतन ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

location_on गढ़वा access_time 04-Jan-25, 05:14 AM visibility 706
Share



जवाहर नवोदय और ज्ञान निकेतन ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
पुरस्कृत होते विजेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

गढ़वा जिला अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग

गोविंद हाई स्कूल के मैदान में गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में चल रही 23वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 18वें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। जवाहर नवोदय विद्यालय और ज्ञान निकेतन ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहले मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने साउथ पॉइंट को 37 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवोदय की टीम ने हिमांशु (19 रन), रोशन पाल (15 रन) और विशाल (26 रन) के योगदान से 126 रन बनाए। साउथ पॉइंट की ओर से प्रकाश, फैज, दिव्यांश और शोएब ने एक-एक विकेट लिया।

जवाबी पारी में साउथ पॉइंट की टीम सिर्फ 90 रन पर सिमट गई। जवाहर नवोदय के गेंदबाज अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि हिमांशु ने तीन और रोशन व पंकज ने एक-एक विकेट लिया। साउथ पॉइंट की टीम के कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके।

दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा और संत पॉल एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। ज्ञान निकेतन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए संत पॉल के गेंदबाज शिवम और प्रतीक की घातक गेंदबाजी के आगे सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम और प्रतीक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि उत्कर्ष ने दो विकेट झटके।

संत पॉल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर सिमट गई। आखिरी ओवर में टीम को 12 रन चाहिए थे, लेकिन वह सिर्फ 10 रन ही बना सकी।

विजेता टीम 

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जवाहर नवोदय के अभिषेक और संत पॉल के प्रतीक को "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी और दर्शक उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play