whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928441
Loading...


गोविंद हाई स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत

location_on गढ़वा access_time 03-Jan-25, 12:43 PM visibility 698
Share



गोविंद हाई स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत
विजेता टीम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के 17वें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहले मैच में गोविंद हाई स्कूल ने सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहिजना को 93 रनों के बड़े अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सीपी मेमोरियल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गोविंद हाई स्कूल के गोलू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए, जबकि इमरान ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम ने कुल 140 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीपी मेमोरियल की टीम 47 रन पर ही ढेर हो गई। गोविंद हाई स्कूल के गोलू ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 2 विकेट लिए और उन्हें "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने ज्ञान निकेतन रेहला को 19 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके पब्लिक स्कूल ने 91 रन बनाए। हसरत और सनी ने 16-16 रन जोड़े। जवाबी पारी में ज्ञान निकेतन की टीम 72 रन ही बना सकी। आरके पब्लिक स्कूल के आकाश ने तीन विकेट झटके और "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार हासिल किया।

कार्यक्रम में सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, अभय दुबे, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, धीरज दुबे, आकाश, प्रिंस खान, आलोक गुप्ता, मनोज तिवारी, गोलू दास और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play