whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927544
Loading...


आरके पब्लिक और जवाहर नवोदय ने अपने-अपने मैच जीते

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-24, 12:59 PM visibility 704
Share



आरके पब्लिक और जवाहर नवोदय ने अपने-अपने मैच जीते
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए विजेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग

गढ़वा। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 15वें दिन आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव और जवाहर नवोदय विद्यालय ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहला मैच: आरके पब्लिक ने आठ विकेट से दर्ज की जीत

विजेता टीम

गोविंद हाई स्कूल मैदान में खेले गए पहले मैच में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 68 रन बनाए। टीम के लिए नियामत अली ने 12 रन का योगदान दिया।

आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव के हनज़ला कौसर ने तीन और प्रियांशु ने दो विकेट लेकर सेंट्रल पब्लिक की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। जवाब में आरके पब्लिक ने प्रियांशु के 33 रनों की शानदार पारी की बदौलत केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरा मैच: जवाहर नवोदय की 71 रनों की बड़ी जीत

विजेता टीम

दूसरे मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाए। आरिफ अंसारी ने 43 और हिमांशु शर्मा ने 33 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। डीएवी भवनाथपुर के अभिनव ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी भवनाथपुर की टीम केवल 73 रनों पर सिमट गई।

मैन ऑफ द मैच सम्मान

आरके पब्लिक स्कूल के प्रियांशु और जवाहर नवोदय विद्यालय के आरिफ अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और प्रतिभा निखारने के महत्व पर जोर दिया।

इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक कुमार द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, अयोध्या ठाकुर, आकाश कुमार, मनोज तिवारी, अभिषेक तिवारी और शहजाद खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play