whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167778 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 08:46 PM visibility 755
Share



एसडीओ ने सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों के संबंध में पूछताछ करते एसडीओ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

प्राचार्य, शिक्षकों समेत लगभग सभी कर्मचारी मिले नदारद, कारण पृच्छा

 सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार ने सूरत पांडे डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान प्राचार्य, टीचिंग स्टाफ तथा नॉन टीचिंग स्टाफ की लगभग शत प्रतिशत अनुपस्थिति पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

महाविद्यालय के असमय बंद प्राचार्य कक्ष के समक्ष एसडीओ 

दरअसल बीते दिनों इस डिग्री कॉलेज के लगभग 15 शिक्षकों ने अनुमंडल पदाधिकारी को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं सहित ससमय वेतन भुगतान नहीं करने आदि शिकायतों के साथ एक शिकायती पत्र सौंपा था।

Advertisement
प्राप्त शिकायती विंदुओं की वस्तु स्थिति जानने हेतु एसडीओ सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे महाविद्यालय पहुंचे थे, किंतु वहां पर न तो प्राचार्य मौजूद थे और न ही शिकायत करने वाले एक भी शिक्षक गण। मौके पर सिर्फ चपरासी श्री मनोहर राम मौजूद थे, जबकि परिसर के ही पास भूगोल के विभाग अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडे भी टहल रहे थे। चपरासी से जानकारी लेने पर एसडीओ को पता चला कि प्रिंसिपल के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ में से कोई भी उपस्थित नहीं हैं। उसके बाद उन्हें पूरे परिसर के सभी कक्षों में लटके हुए तालों को ही देखकर ही संतोष करना पड़ा। लगभग 10 मिनट के बाद एक शिक्षक श्री विवेकानंद उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए।
Advertisement
प्राचार्य श्री निकलेश कुमार चौबे से जब एसडीओ के द्वारा फोन कर पूछा गया तो वे अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण नहीं बता पाए, हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि 30 से अधिक शिक्षकों एवं अन्य नॉन टीचिंग स्टाफ में से सभी अनुपस्थित हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुये एसडीओ ने उनसे कहा कि यह महाविद्यालय जिले का एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है इसकी गरिमा और प्रतिष्ठा को इस प्रकार खराब न करें, नियमित मॉनिटरिंग करके सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करवायें और अपनी निगरानी में सुनिश्चित करें कि नियमित कक्षाएं संचालित हों।

उल्लेखनीय है कि अनुमंडल पदाधिकारी इस महाविद्यालय के पदेन अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों व शिक्षकों को इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए कारण पृच्छा किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play