whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28373968 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन, मत्स्योद्योग को बढ़ावा देने पर जोर

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 07:53 PM visibility 720
Share



गढ़वा में जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन, मत्स्योद्योग को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यशाला का शुभारंभ करते डीडीसी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को जिला मत्स्य कार्यालय, गढ़वा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 200 से अधिक मत्स्य कृषक, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य मित्र, और केज पालक शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित डीडीसी व अन्य

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में मत्स्योद्योग को बढ़ावा देना और किसानों को मत्स्य पालन की योजनाओं एवं तकनीकों से अवगत कराना था। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने गढ़वा जिले के अन्नराज जलाशय में 30 केज लगाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गढ़वा जिले को मत्स्योद्योग के क्षेत्र में पहचान दिलाने में मदद करेगा।

Advertisement

कार्यक्रम को जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री धनराज कापसे ने भी संबोधित किया। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं और मछली उत्पादन को बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी। किसानों से मत्स्य बीज उत्पादन के फीडबैक भी लिए गए।

इस दौरान प्रगतिशील मत्स्य पालक मनोज चौधरी और विनोद चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए मत्स्य पालन के महत्व और आर्थिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक चन्देश्वरी साहनी ने भी निदेशक मत्स्य के निर्देशों के तहत मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम झारखंड राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री माननीया शिल्पी नेहा तिर्की के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। उनका उद्देश्य राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दोगुना करना है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play