whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23854749
Loading...


कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा मेगा रक्तदान शिविर लगाना अच्छी पहल : सिविल सर्जन

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 06:33 PM visibility 657
Share



कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा मेगा रक्तदान शिविर लगाना अच्छी पहल : सिविल सर्जन
रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते सिविल सर्जन व विकास माली


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला कार्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और संस्था के सचिव विकास माली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।"

संस्था के सचिव विकास माली ने अपने संबोधन में कहा, "हमारा उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि समाज की हर जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

"

इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों ने विकास माली की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में यह संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में मिसाल पेश कर रही है।

मौके पर समाजसेवी दौलत सोनी, मो. रिजवान, आकाश दीप, मनोज कुमार, जिला प्रबंधक बबन कुमार (अयूब खान), टिंकू तिवारी, रंजीत कुमार, और ब्लड बैंक के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
कॉफ़ी विद एसडीएम: परंपरागत ढोल-बैंड वादकों से संवाद, समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 06:46 PM

#2
सदर एसडीओ ने ग्रहण किया जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 04:48 PM

#3
रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 05:02 PM

#4
गढ़वा जिला स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 04:38 PM

#5
ब्रेकिंग न्यूज़: पलामू एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रमना के बीपीओ कर्मचारी ₹12,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 11:47 AM


Latest News

कॉफ़ी विद एसडीएम: परंपरागत ढोल-बैंड वादकों से संवाद, समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 06:46 PM

रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 05:02 PM

हेल्पलाइन: सदर एसडीओ ने त्योहार के दौरान नागरिक जरूरतों के लिए जारी किया नंबर 6203263175

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 04:54 PM

सदर एसडीओ ने ग्रहण किया जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 04:48 PM

गढ़वा जिला स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 02-Apr-25, 04:38 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में एसडीएम ने रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ किया संवाद

location_on गढ़वा
access_time 26-Mar-25, 07:22 PM

मारपीट में महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:42 PM

कीटनाशक खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत स्थिर

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:38 PM

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट: एसपीडी कॉलेज के तीन विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:26 PM

विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, यक्ष्मा कर्मियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:23 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play