whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24906226
Loading...


स्थापना दिवस पर 21 सितंबर को मरहटिया व सर्वेश्वरी समूह गढ़वा में किया गया ध्वजारोहण

location_on गढ़वा access_time 21-Sep-20, 05:46 PM visibility 647
Share



स्थापना दिवस पर 21 सितंबर को मरहटिया व सर्वेश्वरी समूह गढ़वा में किया गया ध्वजारोहण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भगवान महावराह पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया में और श्री सर्वेश्वरी प्रार्थना गृह, गढ़वा में जय राम मिश्र द्वारा ध्वज पूजन कर फहराया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह दोनों ही जगह बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में साफ सफाई के बाद मंदिर में विधिवत पूजा के बाद जगनारायण दुबे द्वारा श्री सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन के बाद ध्वज फहराया गया। आरती के बाद सफल योनि के पाठ सुरेंद्र चौबे जी द्वारा किया गया। एक परिवारिक गोष्ठी भी किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक ऐसी संस्था है, जिसके उदभव तथा विकाश के पीछे एक विलक्षण प्रेरणा और महान शक्ति कार्य कर रही है।
इस संस्थापक पूज्यपाद अवधूत भगवान राम ने महाश्मशान काशी जैसी नगरी में दिनांक 21 सितंबर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह नामक संस्था की स्थापना करके अघोर मत को एक नयी भावभूमि, प्रतिष्ठा एवं दिशा प्रदान की है। अघोरेश्वर भगवान राम की दृष्टि में श्री सर्वेश्वरी समूह उनकी योगलीला है। मनुष्यों में आलस्य एवं प्रमाद न हो, इसलिये इसकी सृष्टि की गई है। वृहद संगठन है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए निरंतर चिंतन और मार्गदर्शन करता है। यह एक विशुद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से समाजसेवी संस्था है। किसी विशेष जाती, धर्म, सम्प्रदाय, देश और राजनैतिक दल से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है। यह एक विशाल वृक्ष है, जिसकी शीतल छाया में आकर व्याप्त कुप्रथाओं औऱ विकृतियों के उन्मूलन हेतु यह एक आन्दोलन है।
संसार से घबराकर लोग समूह के निकट आते है, न तो यहाँ खोखले लोगों के गप्प-शप करने न हीं अभद्र व्यवहार करने की कोई गुंजाइश है। समूह से सम्बन्ध रखना एक अच्छे आदर्श मित्र से सम्बन्ध रखने के समान है। उपस्थित सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस पर अपना अपना विचार व्यक्क्त किया गया। तद्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम के समापन । पूरे कार्यक्रम (कोविड -19) को देखते हुए बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम, समूह के सदस्यों द्वारा मनाया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play