whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167801 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-24, 09:59 PM visibility 724
Share



उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त व अन्य


गढ़वा check_circle
संवाददाता



● नीति आयोग के विभिन्न सूचकांकों को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश

समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड को लेकर नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों पर समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त ने नीति आयोग के 49 प्रमुख इंडिकेटर में मुख्य रूप से प्रमुख 06 सूचकांक यथा- गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिलना एवं पूरक पोषण प्राप्त होना, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करना, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच कराना, सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण, स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड्स मुहैय्या कराना एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी सूचकांकों पर समीक्षा की।

Advertisement

उपरोक्त सूचकांकों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने को लेकर बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उक्त क्षेत्र में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का ANC रजिस्ट्रेशन, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, सेक्स रेश्यो, मालन्यूट्रिशन, एमटीसी सेंटर का संचालन समेत अन्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विशेष फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया। आकांक्षी प्रखंड में भी ANC रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, लो बर्थ वेट बेबी, डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन, टीकाकरण, पोषाहार आदि समेत अन्य विषयों पर जोर देते हुए लो परफॉर्मिंग इंडिकेटर पर फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया गया, जिससे नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में सुधार किया जा सके।

Advertisement
उक्त कार्य में सभी इंस्पिरेशनल फेलो को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने को लेकर उपायुक्त ने उक्त क्षेत्र में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने गर्भवती महिलाओं का ANC रजिस्ट्रेशन, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, सेक्स रेश्यो, मालन्यूट्रिशन, एमटीसी सेंटर का संचालन समेत अन्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से अपने स्तर से इन सूचकांकों की पूर्णता हेतु मॉनिटरिंग का कार्य करेंगे, जिससे गढ़वा जिला इस क्षेत्र में पीछे नहीं रह सके एवं ससमय कार्यों को पूर्ण किया जा सके।

Advertisement
उपायुक्त द्वारा एएनसी की रजिस्ट्रेशन के लिए सेविका सहायिका को पूरक पोषाहार गर्भवती महिलाओं को देने एवं इसके उपयोगिता और लाभ के बारे में व्यापक जनजागरूकता फैलाते हुए बताने का कार्य करने हेतु निदेशित किया गया। शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में पेयजल, विद्युतीकरण, शौचालय, सुचारू रूप से पठन-पाठन जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कराया गया है। बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के बीच टेक्स्टबुक एवं साईकिल का वितरण सुनिश्चित कराने समेत अन्य जरूरी इंडिकेटर पर कार्य करने की बात कही। बच्चों के लिए साइकिल वितरण एवं टेक्सबुक का वितरण कार्य भी किये जाने की बात कही गई।
Advertisement
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, माइक्रो इरिगेशन, डीप इरीगेशन, फसल बीमा समेत अन्य क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए शीघ्रतापूर्ण कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया गया। जबकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा करते हुए क्रय किए गए कचरा उठाव करने वाले वाहनों के कार्यान्वयन के बारे में पूछा गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझिआंव, बीईईओ गढ़वा रंभा चौबे, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम सुजीत कुमार मुंडा, नीति आयोग एवं पीरामल फाउंडेशन के पदाधिकारीगण आदि समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play