whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927550
Loading...


चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क आईवीएफ कैम्प

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-24, 07:04 PM visibility 714
Share



चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क आईवीएफ कैम्प
डॉक्टर रूपश्री पुरुषोत्तम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

नि:संतान दंपतियों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास

गढ़वा सदर हॉस्पिटल के सामने स्थित चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में नि:संतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर (आईवीएफ कैंप) का आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची के अवेटा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की विशेषज्ञ डॉ. रूपाश्री पुरुषोत्तम और उनकी मेडिकल टीम ने नि:शुल्क जांच और परामर्श दिया।

शिविर में करीब 25 नि:संतान दंपतियों ने भाग लिया और उन्हें नि:शुल्क आईवीएफ उपचार की जानकारी दी गई। इस दौरान उन दंपतियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जो विवाह के एक वर्ष बाद भी माता-पिता बनने में असफल रहे हैं। पुरुषों में शुक्राणु की कमी, महिलाओं में अंडाणु की कमी, नसबंदी के बाद मातृत्व की इच्छा, अनियमित माहवारी, ल्यूकोरिया, और पीसीओडी जैसी समस्याओं से पीड़ित दंपतियों को परामर्श दिया गया।

= परामर्श देतीं डॉक्टर रूपश्री पुरुषोत्तम

बाँझपन कोई अभिशाप नहीं

हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा, “समाज में बाँझपन को लेकर गलत धारणाएं हैं, जिसके चलते खासकर महिलाओं को अपमान सहना पड़ता है। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों ने यह साबित कर दिया है कि बाँझपन अब अभिशाप नहीं रहा। समय पर उचित इलाज से मातृत्व सुख पाया जा सकता है। लोगों को जागरूक कर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को रोका जा सकता है।”

डॉ. रूपाश्री पुरुषोत्तम हर महीने की 29 तारीख को परामर्श देंगी। अधिक जानकारी के लिए 9955441987 और 6205744015 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल निदेशक डॉ. जुली कुमारी, आईवीएफ काउंसलर रूपेश पांडे, मदन कुमार महतो, एएनएम संगीता कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, लैब टेक्नीशियन कुलदीप ठाकुर, फार्मासिस्ट राहुल चौधरी, फैयाज अंसारी, रौशन कुमार और राहुल कुमार सहित अन्यलोग मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play