whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28373900 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 07:20 PM visibility 728
Share



उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
फरियादियों की समस्याएं सुन समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने शुक्रवार को नये समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सड़कों पर अतिक्रमण और भूमि विवाद प्रमुख मुद्दे

गढ़वा शहर के गोविंद स्कूल रोड के पास लगने वाले जाम से परेशान सतीश कुमार और अजित कुमार ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। वहीं, रमना प्रखंड के करचा ग्राम के पुट्टू वियार ने अपने छोटे भाई द्वारा गलत कागजात बनाकर मुआवजा राशि हड़पने की शिकायत की।

Advertisement
ग्राम सलेया से धर्मेंद्र शर्मा ने अपने मौरूषी भूमि का केवाला न होने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी।

समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास, मुआवजा, रोजगार और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित अनेक समस्याएं उठाई गईं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने जतायी प्रतिबद्धता

उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले की जनता को उनकी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play