whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166924 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा की बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 10:43 AM visibility 796
Share



उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा की बैठक संपन्न
बैठक में शामिल उपयुक्त व रेडक्रॉस के दायित्वधारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



 

● प्रस्तावित रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय

● उपायुक्त ने रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने हेतु किया निदेशित

आज दिनांक- 26 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक उपायुक्त -सह- अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा शेखर जमुआर के अध्यक्षता में संपन्न की गई। सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित बैठक के विन्दुओं की समीक्षा की गई, तत्पश्चात आज के आहूत बैठक के विभिन्न विन्दुओं (एजेन्डा) पर चर्चा करते हुए उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा आवश्यक निदेश दिए गयें। 

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित आज के बैठक का मुख्य एजेंडा अगले तीन महीनों में किए जाने वाले गतिविधियों पर विचार, एम्बुलेन्स का परिचालन एवं इसके लिए एक सब कमिटी का गठन, उपायुक्त नामित भारतीय स्टेट बैंक में निष्क्रीय बचत खाता को बन्द करने हेतु अनुमोदन, प्रत्येक रविवार को वयोवृद्ध व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य जाँच, सदस्यों की संख्या में वृद्धि एवं सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच नगर ऊंटारी को सक्रिय करना आदि था।

Advertisement

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडो में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के अनुमंडल गढ़वा, रंका व नगर उंटारी के प्रखंडों में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर आयोजित कराएं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल वितरण आदि करने हेतु भी निदेशित किया गया। सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच नगर ऊंटारी को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया एवं उपायुक्त नामित भारतीय स्टेट बैंक में निष्क्रीय बचत खाता को बन्द करते हुए नए अकाउंट में मर्ज करने की बात कही गई।

Advertisement
उक्त बैठक के दौरान जिले में एक और नए ब्लड बैंक की स्थापना करने तथा मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भी कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए जिस पर ससमय समुचित निर्णय लेने की बात कही गई।

उक्त बैठक में डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर यासीन अंसारी, हेल्थ चेयरमैन डॉक्टर पतंजलि केसरी, डॉक्टर असज़द अंसारी, अलखनाथ पांडे, दयाशंकर गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, नंदकुमार गुप्ता, उमेश कश्यप, रामनारायण प्रसाद एवं सुजीत अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play