whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162346 readers visited
Loading...

Advertisement

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशन में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट मैच का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 10:16 AM visibility 765
Share



सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशन में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट मैच का आयोजन
उपस्थित खिलाड़ी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  दिनांक- 26.12.2024 को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशन में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट मैच का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में किया गया है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शेखर जमुवार (भा०प्र०से०), उपायुक्त, गढ़वा एवं दीपक कुमार पाण्डेय (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया गया।

उद्घाटन के दौरान सभी टीमों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ खेल को अनुशासनपूर्वक खेलने की प्रतिबद्धता जताई गई।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए गढ़वा के सभी थाना क्षेत्र के युवाओं को नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा एवं खेल से जुड़ने की अपील की गई एवं भविष्य में पुलिस के पद पर होने वाले नियुक्तियों में शारीरिक दक्षता हासिल करने की कड़ी में खेल की महता के बारे में बताया गया।

Advertisement
साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त, गढ़वा के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेन्ट के आयोजन के लिए गढ़वा पुलिस टीम को बधाई दिया गया।

इस आयोजन में सभी थाना/ओ०पी० एवं पुलिस केन्द्र, गढ़वा समेत कुल 25 टीमें भाग ले रहीं है तथा यह टूर्नामेन्ट नॉक ऑउट के आधार पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन, गढ़वा के द्वारा उपलब्ध कराये गये कुल- 10 रेफरी एवं 04 ऑफिशियल्स के द्वारा खेलाया जा रहा है।

उद्घाटन मैच बरडीहा थाना बनाम रमकंडा थाना के बीच खेला गया, जिसमें रमकंडा थाना की टीम 02-01 से विजयी रही। इस मौके पर दिलीप कुमार (जिला खेल पदाधिकारी), नीरज कुमार (अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा), चिरंजीव मंडल (परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा), संदीप कुमार (परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, गढ़वा), बृज कुमार (पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गढ़वा), सतपाल सिंह (परिवहन परिचारी), पंकज कुमार भारती (उपस्कर परिचारी) तथा गढ़वा जिला के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play