whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166878 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा केयर्स : एसडीओ की अपील पर यह नेक पहल अगले सप्ताह से

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 10:03 AM visibility 814
Share



गढ़वा केयर्स : एसडीओ की अपील पर यह नेक पहल अगले सप्ताह से
एसडीएम के साथ उपस्थित व्यवसायी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

सक्षम लोगों की मदद से इस सर्दी में जरूरतमंदों के बीच बांटे जाएंगे गर्म कपडे़

जिले के अन्य स्वैच्छिक संगठन भी इस नेक मुहिम से जुड़ें : एसडीओ

        हाल ही में "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में आए व्यवसायियों से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने चर्चा करते हुए कहा था कि हर वर्ष सर्दियों में जिले के कई संगठन अपने-अपने स्तर से जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटते आ रहे हैं। ऐसे सकारात्मक प्रयासों से समाज की संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण छवि बनती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तथा इसे व्यापक रूप प्रदान करने के लिए उन्होंने प्रशासनिक- सामाजिक सहभागिता से एक सामूहिक पहल करने की अपील की थी।

Advertisement
इस पर बैठक में मौजूद सभी व्यवसायियों की एक स्वर में सहमति पर सामूहिक अंशदान से ऐसा अभियान "गढ़वा केयर्स" चलाने का निर्णय लिया गया। अगले सप्ताह से प्रस्तावित इस मुहिम को ज्यादा समावेशी और प्रभावी बनाने के लिए एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सक्षम व्यवसायियों के अलावा इच्छुक पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं सभी स्वैच्छिक गैर सरकारी संगठनों से भी अपील कर उन्हें एक मंच पर आकर जरूरतमंदों (विशेषकर एकाकी महिला-पुरुषों, अत्यंत निर्धन, खानाबदोश, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बुजुर्गों और बच्चों आदि) के बीच गर्म कपड़े यथा गर्म टोपी, स्वेटर, मोज़ा आदि पहुंचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाया जाए।

 संजय कुमार ने जानकारी दी कि जिले में सक्रिय संगठनों जैसे लायंस क्लब, रोटरी क्लब, चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारिक संघों व मारवाड़ी युवा मंच जैसे तमाम सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे स्वैच्छिक रूप से इस नेक मुहिम का हिस्सा बनें।

Advertisement
इसके अलावा सभी छोटे संगठन, निजी शैक्षिक संस्थान, सरकारी पदाधिकारी गण, कर्मचारी गण, व्यवसायी गण और व्यक्तिगत इच्छुक लोग भी गर्म वस्त्र दान कर सकते हैं।

मुहिम से कैसे जुड़ें?

संजय कुमार ने बताया कि इसके लिए अगले तीन चार दिनों में एक या अधिक नोडल केंद्र बनाने की योजना है। इच्छुक लोग गर्म टोपी, गरम मोजे, स्वेटर, शॉल आदि यथाशक्ति जमा करवा सकते हैं। बताया कि इस प्रकार सामूहिक सहयोग से जो गर्म कपड़ों का बैंक तैयार होगा उसमें से गर्म कपड़े सहयोगी संगठनों की मदद से जरूरतमंदों (विशेषकर दूरस्थ इलाकों में) वितरित करवाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play