whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166965 readers visited
Loading...

Advertisement

बीएसकेडी ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की, साउथ प्वाइंट ने 8 विकेट से हराया

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-24, 05:48 PM visibility 712
Share



बीएसकेडी ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की, साउथ प्वाइंट ने 8 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते बीएसकेडी के सईदुल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के दसवें दिन खेले गए मुकाबलों में बीएसकेडी और साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले मैच में बीएसकेडी ने ब्राइट फ्यूचर स्कूल को बेहद रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसकेडी ने सईदुल के 38 और प्रतीक के 30 रनों की बदौलत 98 रन बनाए। ब्राइट फ्यूचर की ओर से मुबारक ने तीन और अमित ने एक विकेट लिया।

जवाब में ब्राइट फ्यूचर की टीम 96 रन पर सिमट गई। उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज निमित (23) और प्रतीक (18) ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया, लेकिन अंतिम ओवर में 12 रनों की जरूरत को पूरा नहीं कर सके।

Advertisement
बीएसकेडी के आमिर ने तीन और सादाब ने दो विकेट चटकाए।

दूसरे मैच में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने सूरत पांडे पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराया। सूरत पांडे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए, जिसमें आसिफ ने 28 रन जोड़े। साउथ प्वाइंट की ओर से फैज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जवाब में अरशद (22) और सारिक (19) की पारियों की मदद से साउथ प्वाइंट ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसकेडी के सईदुल और साउथ प्वाइंट के फैज को दिया गया। पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक, अशोक कुमार विश्वकर्मा, सह सचिव प्रिंस सोनी, और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

Advertisement

सुधीर कुमार पाठक ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर मैदान में खेलों पर ध्यान देने की सलाह दी।

इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान और अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका अभिषेक द्विवेदी, धीरज दुबे, और मनीष उपाध्याय ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका नमन ने और कमेंट्री की जिम्मेदारी मनोज तिवारी और प्रिंस खान ने निभाई।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play