whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167352 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा के व्यवसायियों ने "कॉफ़ी विद एसडीएम" कार्यक्रम में रखे सुझाव

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-24, 06:42 PM visibility 718
Share



गढ़वा के व्यवसायियों ने
"काफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में एसडीएम और व्यवसायी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



डीजे प्रतिबंध और अतिक्रमण विरोधी अभियान का मिला समर्थन

शहर की बेहतरी के लिए जाम, प्रदूषण और विधि व्यवस्था पर चर्चा

गढ़वा। बुधवार को एसडीओ संजय कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित "कॉफ़ी विद एसडीएम" कार्यक्रम में गढ़वा के प्रमुख व्यवसायियों ने भाग लिया। इस विशेष पहल के तहत व्यवसायियों ने शहर की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसडीओ ने सभी का स्वागत करते हुए समस्याओं और सुझावों को खुलकर रखने का आग्रह किया।

जाम मुक्ति के लिए सुझाए उपाय

व्यवसायी कमलेश अग्रवाल ने बड़े वाहनों के लिए टाइम टेबल तैयार कर अलग-अलग अंतराल पर शहर में प्रवेश की अनुमति देने का सुझाव दिया।

Advertisement
वहीं, अरविंद गुप्ता ने गढ़ देवी मंदिर के पास श्रमिकों के जमावड़े को छठ घाट स्थानांतरित करने और घंटाघर चौक को नो वेंडिंग और नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की।

धूल और सफाई पर ध्यान देने की अपील

व्यापारियों ने नगर परिषद से शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और नियमित रूप से धूल खींचने वाली मशीनों के उपयोग की अपील की।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय

टंडवा के उमेश केसरी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाने की मांग की। अन्य व्यापारियों ने भी ऐसे स्थानों की सूची दी, जहां दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं।

शहरी व्यवस्था को सुधारने के सुझाव

मझिआंव मोड़ और अन्य प्रमुख स्थलों पर हाई मास्ट लाइटें ठीक कराने का अनुरोध।

Advertisement

फूड जोन बनाकर खाद्य पदार्थों के ठेलों को व्यवस्थित करने का सुझाव।

अवैध वसूली और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग।

श्री कृष्ण गौशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह।

डीजे प्रतिबंध और अतिक्रमण अभियान का समर्थन

व्यापारियों ने प्रशासन के डीजे प्रतिबंध और अतिक्रमण अभियान की सराहना करते हुए इसे सामूहिक हित में बताया।

एसडीओ संजय कुमार ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कमलेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, अजय कांत पाठक, अरविंद गुप्ता, विवेक केसरी, दिव्य प्रकाश, राकेश पाल समेत अन्य प्रमुख व्यापारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

यह पहल प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए एक सराहनीय कदम साबित हुई।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play