whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167573 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बीपीडीएवी और ज्ञान निकेतन ने दर्ज की धमाकेदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-24, 09:52 PM visibility 710
Share



बीपीडीएवी और ज्ञान निकेतन ने दर्ज की धमाकेदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा, दीपक, पंकज सिंह एवं सचिव आनंद कुमार सिन्हा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल मैदान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन बीपीडीएवी ने एनटीसीए को 96 रनों से हराया, जबकि ज्ञान निकेतन, रेहला ने रोमांचक मुकाबले में संत पॉल एकेडमी को दो विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में बीपीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नैतिक के 65 और अभिषेक के 25 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 140 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एनटीसीए की ओर से हर्षित ने तीन विकेट लिए। जवाब में एनटीसीए की टीम सिर्फ 45 रनों पर सिमट गई। बीपीडीएवी के अमन ने तीन और सुहैल व नवाज ने दो-दो विकेट झटके।
Advertisement
दूसरे मैच में संत पॉल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनीश के 38 और शुभम के 10 रनों की मदद से 77 रन बनाए। ज्ञान निकेतन की ओर से फरहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जवाब में ज्ञान निकेतन की शुरुआत बेहद खराब रही और दो रन पर ही चार विकेट गिर गए। लेकिन उज्जवल के 29 रनों की शानदार पारी की बदौलत टीम ने आठ विकेट खोकर जीत दर्ज की। संत पॉल के उत्कर्ष और अर्श ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीडीएवी के नैतिक और ज्ञान निकेतन के उज्जवल को दिया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि खेल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन हार से नई सीख मिलती है।
Advertisement
पंकज कुमार सिंह ने इसे प्रतिभाओं को निखारने का मंच बताते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। दीपक ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देती है। कार्यक्रम में सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान, धीरज, रोहित प्रजापति और नितेश शामिल थे। अंपायर की भूमिका रोहन तिवारी, धीरज और आलोक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर मंजय पाल और कमेंटेटर प्रिंस खान रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play